DRDO Recruitment 2025 Scientist बी के 152 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
DRDO Recruitment 2025 के लिए साइंटिस्ट बी के 152 पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। अगर आपने इंजीनियरिंग या साइंस से पढ़ाई की है, या फिर आप फाइनल ईयर में हैं और आपके पास वैलिड GATE स्कोर है, तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले है। जैसे कि चयन कैसे होगा, कौन-कौन सी डिग्री मान्य है, और फॉर्म भरते समय क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं। अगर आप फ्रेशर हैं या फिर ईएसएम पूर्व सैनिक हैं, तो भी आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। डिग्री के अनुसार अलग-अलग विषयों के लिए पद निकाले गए हैं, जिनकी पूरी लिस्ट और आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।
DRDO भर्ती 2025: Subject Wise पदों की List और Qualification
विषय | कुल पद | योग्यता |
---|---|---|
Electronics & Communication | 49 | BE/BTech + GATE |
Mechanical Engineering | 44 | BE/BTech + GATE |
Computer Science | 34 | BE/BTech + GATE |
Electrical Engineering | 5 | BE/BTech + GATE |
Chemical Engineering | 5 | BE/BTech + GATE |
Physics | 10 | M.Sc. + GATE |
Chemistry | 7 | M.Sc. + GATE |
Mathematics | 2 | M.Sc. + GATE |
Psychology | 4 | M.A. + UGC NET |
DRDO Scientist ‘B’ भर्ती 2025 में कुल 152 पद निकाले गए हैं।
चयन कैसे होगा
देखो भाई DRDO में साइंटिस्ट बी की पोस्ट के लिए सबसे पहले वो तुम्हारा GATE स्कोर देखते हैं, जो भी तुम्हारे ब्रांच से जुड़ा हुआ है जैसे Mechanical, ECE, CS वगैरह। जिनका स्कोर अच्छा होता है, उन्हें shortlist किया जाता है इंटरव्यू के लिए। यानी पहले GATE का नंबर और फिर इंटरव्यू में परफॉर्मेंस इन दोनों को मिलाकर फाइनल मेरिट बनती है। इंटरव्यू में ज्यादा नंबर लाने पर ही सेलेक्शन किया जाता है, लेकिन GATE स्कोर भी बहुत मायने रखता है। अगर GATE नहीं दिया है, तो इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
आयु सीमा
DRDO Scientist B भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी वालों की उम्र ज़्यादा से ज़्यादा 30 साल होनी चाहिए। OBC वालों को 3 साल की छूट मिलती है और SC/ST को 5 साल की, यानी उनका मैक्सिमम एज लिमिट 33 और 35 हो जाती है। इसके अलावा PWD और Ex-Servicemen के लिए भी अलग से छूट है। उम्र की गिनती 21 दिन पहले वाले नोटिफिकेशन की डेट से होती है, तो फॉर्म भरने से पहले एक बार अपना DOB अच्छे से देख लेना।
आवेदन शुल्क
DRDO Scientist B फॉर्म भरने के लिए जनरल, OBC और EWS वालों को 100 रुपए देने होते हैं। ये फीस ऑनलाइन ही जमा होती है। कार्ड या UPI से कर सकते हो। लेकिन अगर आप SC, ST, दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी या महिला उम्मीदवार हो, तो आपको कोई फीस नहीं देनी है, मतलब फॉर्म बिलकुल फ्री में भर सकते हो। लेकिन अगर आप किसी भी निजी ऑनलाइन कैफ़े से फॉर्म भरवाते हो तो उसमे आवेदन भरने की लिए अलग से शुल्क लिया जायेगा और प्रिंटआउट का चार्ज भी अलग से होगा।
सैलरी
इस पोस्ट की सैलरी काफी ठीक है। सेलेक्ट होने के बाद तुम्हें Level-10 के तहत करीब ₹56,100/- बेसिक मिलती है, और उसमें DA, HRA वगैरह जोड़कर हर महीने ₹80,000 से ₹1,00,000 तक सैलरी हो जाती है। और सबसे अच्छी बात ये है कि DRDO सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी है तो जॉब सिक्योरिटी, ग्रोथ और रिसर्च का मौका भी मिलता है।
इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ लगने वाले हैं?
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- साफ और काले पेन से किया गया हस्ताक्षर
- GATE स्कोर कार्ड
- बीई, बीटेक, एमएससी की मार्कशीट या प्रोविजनल डिग्री
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट
- दिव्यांग सर्टिफिकेट अगर PWD कोटा
- UGC-NET स्कोर कार्ड सिर्फ Psychology वालों के लिए
ये भर्ती क्या ऑल इंडिया स्टूडेंट्स और फ्रेशर के लिए है?
जी ये DRDO की साइंटिस्ट बी भर्ती पूरे इंडिया के स्टूडेंट्स के लिए है। मतलब कोई भी लड़का या लड़की जिसने बीई, बीटेक या एमएससी जैसी डिग्री पूरी कर ली है या जो अभी फाइनल ईयर में है और 31 जुलाई 2025 तक डिग्री मिल जाएगी,वो इस फॉर्म को भर सकता है। सबसे जरूरी बात ये कि आपके पास गेट का एक वेलिड स्कोर होना चाहिए साइकोलॉजी वालों के लिए यूजीसी नेट। फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं, कोई अनुभव जरूरी नहीं है। तो अगर आप पढ़ाई पूरी कर चुके हो या कर रहे हो और गेट दिया है, तो आप आवेदन करने के लिए पूरी तरह पात्र हो।
DRDO Scientist B भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए | यहां क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए | यहां क्लिक करें |
होमपेज पर जाये | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
यदि आप इंजीनियरिंग या विज्ञान क्षेत्र से हैं, और आपके पास वेलिड GATE स्कोर है, तो DRDO में साइंटिस्ट बी के पद पर भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। यदि आप फ्रेशर हैं और देश की सेवा के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बिना देरी किए इस आवेदन को भरें। प्रक्रिया सरल है, योग्यता क्लियर है। बस समय पर सही दस्तावेज़ तैयार रखें और आवेदन कर दें।