chicholi anganwadi bharti 2025 चिचोली परियोजना कार्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत व सेहरी वर्ड में आंगनवाड़ी भर्ती महिला अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
वैसे तो दोस्तों यह भर्ती बैतूल जिले की सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी परियोजना कार्यालयों में ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में रहने वाली सभी महिलाओं के लिए है। लेकिन इस पोस्ट में हम आपको विशेष रूप से बैतूल जिले के चिचोली परियोजना कार्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्रामों/वार्डों में होने वाली भर्ती की जानकारी दे रहे हैं।
chicholi anganwadi bharti 2025: बैतूल जिले की चिचोली परियोजना कार्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम वार्डों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर सीधी भर्ती, भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। जो अपने ग्राम स्तर वार्डों पर सेवा देना चाहती हैं। वे ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
चयन आपके 12वी पास मार्कशीट या स्नातक पास डिग्री व अन्य पॉइंट के आधार पर निर्भर करेगा। यदि आप 12वीं पास या स्नातक हैं और वही के ग्राम वार्डों की निवासी महिला हैं तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं। यदि आप भी आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें जिससे आपको आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया सरलता से समझ आ सके।
anganwadi bharti की आयु सीमा
पहली बात तो महिला विधवा या एक लड़की इस टाइप की सभी आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन के माध्यम से भर सकती है। इसके लिए आपकी आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष होना चाहिये आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है जिसकी जानकारी आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते है। Category के अनुसार दी गई छूट की जानकारी प्राप्त हो आएगी।
चिचोली परियोजना कार्यालय के अंतर्गत आंगनवाड़ी रिक्त पदों की ग्रामवार सूची है
क्रम | ग्राम / वार्ड | कार्यकर्ता पद | सहायिका पद |
---|---|---|---|
1 | चिरा पाटला 2 | 0 | 1 |
2 | नसीराबाद 2 | 0 | 1 |
3 | बारंगवाडी | 1 | 0 |
4 | आलमपूर 1 | 0 | 1 |
5 | पाटा खेडा 1 | 0 | 1 |
6 | चूडिया 2 | 0 | 1 |
7 | कोढंर | 1 | 0 |
8 | बल्लौर 1 | 0 | 1 |
9 | माँगारोड़ी | 0 | 1 |
10 | भोडिंया खापा | 0 | 1 |
11 | गौली ढाना 1 | 0 | 1 |
12 | भुरभुर | 0 | 1 |
13 | पंछी | 0 | 1 |
14 | तपश्री वार्ड चिचोली | 0 | 1 |
15 | टेकड़ी ढाना | 0 | 1 |
16 | लोहार ढाना | 0 | 1 |
17 | महु ढाना (आलमपुर) | 0 | 1 |
18 | डढारीमाल | 0 | 1 |
19 | डढारी रैयत | 0 | 1 |
20 | बड़ा ढाना | 0 | 1 |
21 | भटटी ढाना | 0 | 1 |
22 | कोरकुढ़ाना | 0 | 1 |
23 | गौली ढाना 2 | 0 | 1 |
anganwadi bharti की चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह से मेरिट यानी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। हर ग्राम पंचायत सेहरी वार्ड स्तर पर जो योग्य महिलाएं होंगी उनकी एक अंतिम मेरिट सूची बनाई जाएगी। यह सूची 12वीं कक्षा या स्नातक की मार्कशीट में प्राप्त अंकों के अनुसार तय की जाएगी। यदि आपने 12वीं या स्नातक पास कर रखी है और आप संबंधित ग्राम पंचायत वार्ड की निवासी महिला हैं तो आपका चयन माक्स % के आधार पर है इसलिए सही जानकारी के साथ आवेदन करना बेहद जरूरी है।

chicholi anganwadi bharti 2025 में महिलाओं को सैलरी कितनी मिलेगी
देखिए बहनजी आंगनवाड़ी में काम करने वाली कार्यकर्ता और सहायिका को भले ही सैलरी बहुत बड़ी ना लगे, लेकिन यह एक सम्मानित और स्थायी काम है। इसमें आपको हर महीने एक तय मानदेय मिलता है। कार्यकर्ता को करीब 7,000 रुपये से 10,000 रुपये तक और सहायिका को 5,000 रुपये से 7,000 रुपये तक मंथली मानदेय मिलता है।
इसके अलावा कई बार राज्य सरकार या केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत बोनस या एक्स्ट्रा भत्ता भी मिल जाता है। अब कोई भी कह सकता है कि ये पैसा थोड़ा कम है तो बिल्कुल लेकिन अगर आप अपने ही गांव में रहकर घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाजसेवा करना चाहती हैं तो ये नौकरी आपको आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत जरिया है।
chicholi anganwadi bharti 2025 में लगने वाले जरुरी डॉक्यूमेंट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट और हो तो स्नातक की डिग्री
- समग्र ID
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र या पहचान पत्र
- BPL कार्ड या पात्रता पर्ची
- मोबाइल नंबर
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करते समय कुल शुल्क लगभग 178 रुपये होता है जिसमें 100 रुपये आवेदन शुल्क और 18% जीएसटी और 60 रुपये पोर्टल शुल्क शामिल है। इसके अलग से यदि आप साइबर कैफे या किसी और जगह से आवेदन करवा रही हैं तो प्रिंटआउट के अलग से शुल्क देना पड़ सकता है। यह पूरा शुल्क आप ऑनलाइन के माध्यम से आसानी से जमा कर सकती हैं। भुगतान के लिए BHIM UPI जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm QR Code या अन्य डिजिटल भुगतान Options का उपयोग कर सकता है।
Aanganwadi Bharti Apply Top 10 Points
- समग्र ID जरूरी है आवेदन से पहले अपना सदस्य समग्र आईडी नंबर तैयार रखो।
- Official वेबसाइट खोलो: chayan.mponline.gov.in पर जाओ।
- Registration पेज खोलो: “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद आवेदन” लिंक पर क्लिक करो।
- समग्र ID दर्ज करो: सही-सही समग्र आईडी डालो। बिना इसके फॉर्म आगे नहीं बढ़ेगा।
- सारी Details भरो: नाम, पता, उम्र, योग्यता जैसी जानकारी ध्यान से भरो।
- CAPTCHA भरो: जो कोड दिखे वो सही डालना ना भूलो।
- घोषणा (Declaration): डिक्लेरेशन पढ़ो और टिक मार्क करके Agree करो।
- Document Upload: मांगे गए डाक्यूमेंट्स (ID Proof, मार्कशीट आदि) स्कैन करके सही साइज में अपलोड करो।
- Fee Payment: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट कर दो Net Banking / UPI / Debit Card से।
- फाइनल Submit: सब कुछ चेक करके Submit कर दो और रसीद/Slip डाउनलोड कर लो।
ऑफिशियल पोर्टल नोटिफिकेशन और WhatsApp चैनल लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
ऑफिशियल पोर्टल | यहाँ क्लिक करें |
नोटिफिकेशन PDF | डाउनलोड करें |
WhatsApp चैनल (अपडेट्स के लिए) | जुड़ें |
Help Line के लिए
निष्कर्ष
चिचोली परियोजना कार्यालयBजिला बैतूल के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए यह भर्ती ग्रामीण महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यदि आप 12वीं पास हैं और जितनी ज्यादा डिग्री और डॉक्यूमेंट आपके पास है उतने ज्यादा पॉइंट मिलेंगे इससे मैरिड लिस्ट में ऊपर आने के चांस है.
अपने गांव में ही सेवा देना चाहती हैं और समाजसेवा की भावना रखती हैं तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें। आवेदन प्रक्रिया सरल है और चयन पूरी तरह मेरिट पर आधारित है बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के। यदि आपको आवेदन या प्रक्रिया को लेकर कोई संदेह हो तो ResultHamesha.com पर नियमित अपडेट प्राप्त करते रहें।